All Virals News Updates

Breaking

Translate

Tuesday, 8 August 2017

आदमी की जान बचाने के लिए स्टेशन पर मौजूद लोगों ने उठा ली ट्रेन

एक ट्रेन रोज की तरह अपने गंतव्य पर पहुंचते हुए कई स्टेशन से गुजर रही थी. इस बीच एक स्टेशन पर पहुंचते ही ट्रेन ड्राइवर को ट्रैक पर एक शख्स नजर आया, उसने तुरंत ब्रेक लगाए लेकिन बावजूद इसके वो आदमी प्लेटफार्म तक पहुंच नहीं सका और बीच में ही फंस गया. इसके बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने जो कमाल किया वो नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

ये हैरान कर देने वाली घटना चीन के बीजिंग की है. यहां के Dongzhimen सब-वे स्टेशन पर लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब ट्रेन आई तो सबके होश उड़ गए. जानकारी के मुताबिक, एक शख्स उसी दौरान ट्रैक पर था, जिसे देख ट्रेन ड्राइवर ने ब्रेक लगाए.

ड्राइवर ने ब्रेक तो लगा दिए लेकिन ट्रेन की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि ट्रैक पर मौजूद शख्स समय रहते प्लेटफॉर्म पर नहीं चढ़ सका और बीच में ही फंस गया.

घबराए लोगों ने ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आदमी के फंस जाने की सूचना स्टेशन कर्मचारियों को दी, जो तुरंत वहां पहुंचे और उसे बाहर निकालने की कोशिश करने लगे. हालांकि, उनकी मेहनत बेकार गई और वो आदमी को बाहर नहीं निकाल सके.

आखिरकार स्टेशन पर मौजूद लोगों ने मदद करने का फैसला किया और सब एकजुट होकर ट्रेन के साइड खड़े हो गए. इसके बाद सबने तीन तक गिनती करते हुए ट्रेन को धक्का मारकर एक साइड से उठा दिया.

ऐसा होते ही कर्मचारियों ने फंसे हुए आदमी को ऊपर खींच लिया और लोगों ने ट्रेन वापिस ट्रैक की ओर छोड़ दी. ये नजारा देख अन्य लोगों ने तालियां बजाकर मदद करने वालों की सराहना की.

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं, जिसे चीनी मीडिया ने भी अपनी खबरों में जगह दी है.

No comments:

Post a Comment